चण्डीगढ़

Chandigarh: चंडीगढ़ में अब पैदल सड़क यात्री खुद कर सकेंगे ट्रैफिक कंट्रोल, एक बटन दबाते ही रुक जाएगा ट्रैफिक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 14, 2023, 03:41 PM IST

Chandigarh: सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में पैदल राहगीर अब सड़क क्रॉस कर अब खुद से ट्रैफिक को कंट्रोल कर सकेंगे। चंडीगड़ ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए शहर के दो स्थानों पर स्पेशल पुश बटन लाइट लगाया है। अब लोगों को सड़क पार करने के लिए ट्रैफिक के रुकने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। लोग जब चाहेंगे रोड क्रॉस कर सकेंगे।

Image

राहगीरों को पुश बटन के पति अवेयर करते पुलिसकर्मी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • पायलट प्रोजेक्‍ट के तहत दो जगहों पर लगा पुश बटन लाइट
  • रोज गार्डन और सुखना लेक के पास इंस्‍टॉल हुआ पुश बटन
  • सड़क क्रॉस करने के लिए नहीं करना पड़ेगा ट्रैफिक रूकने का इंतजा

Chandigarh: सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में पैदल सफर करने वाले राहगीरों के लिए जरूरी खबर है। अब यहां की सड़कों पर पैदल यात्री सड़क क्रॉस करने के लिए ट्रैफिक को खुद से कंट्रोल कर सकेंगे। इसके लिए चंडीगड़ ट्रैफिक पुलिस ने शहर के दो स्थानों पर स्पेशल पुश बटन लाइट लगाई है। इन पुश बटन की मदद से पैदल यात्री जब चाहें तभी पैदल सड़क को पार कर सकते हैं। लोगों को सड़क पार करने के लिए ट्रैफिक के रुकने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अधिकारियों के अनुसार चंडीगढ़ की सड़कों को पैदल यात्रियों के लिए अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए एक खास योजना तैयार की गई है। इसके पायलट प्रोजेक्‍ट के तहत इन दोनों पुश बटन लाइट को लगाया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि, इन दोनों पुश बटन लाइट को अभी सेक्टर 16 में रोज गार्डन और सुखना लेक के पास चौराहे पर इंस्‍टॉल किया गया है। पैदल राहगीर जैसे ही इस बटन को दबाएंगे रेड लाइट जल जाएगी और सारा ट्रैफिक अपने आप 30 सेकेंड के लिए रुक जाएगा। जिससे लोग आसानी से सड़क को पार कर दूसरे किनारे पर पहुंच सकेंगे। अधिकारियों के अनुसार इस प्रोजेक्‍ट का अभी ट्रायल किया जा रहा है। एक माह बाद इसका रिस्‍पांस और फायदा देखा जाएगा। जिसके बाद शहर भर के कई और स्थानों पर भी इस तरह के पुश बटन लाइट्स इंस्टॉल की जाएंगी। अधिकारियों के अनुसार इन पुश बटन को बाजार, स्‍कूल-कॉलेज और पर्यटन स्‍थलों जैसे उन भीड़-भाड़ वाले जगहों पर लगाया जाएगा, जहां पर सबसे ज्‍यादा पैदल यात्री सफर करते हैं।

रूकेंगे सड़क हादसे, बटन का दुरुपयोग रोकना बड़ा चैलेंज

चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि सुखना झील और रोज गार्डन में पैदल राहगीरों की सबसे ज्‍यादा भीड़ रहती है। इन जगहों पर रोजाना सैकड़ों लोग सड़क क्रॉस करते हैं। इसलिए यहां पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट कंट्रोल करने के लिए बुस बटन लगाया गया है। यह एक पीले रंग का बॉक्‍स है। जिसमें बटन दिया गया है। इसे पुश करने पर ट्रैफिक लाइन रेड हो जाती है और पैदल यात्री सड़क क्रॉस कर सकते हैं। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार इससे सड़क हादसों को रोकने में काफी मदद मिलेगी। हालांकि पुलिस के लिए सबसे बड़ा चैलेंज इस बटन का दुरुपयोग रोकने का है। इसलिए इन दोनों जगहों पर अभी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, जो लोगों को इन बटनों को रोकने के प्रति अवेयर कर रहे हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article