Amritsar: अकाली दल पार्षद हत्या मामले में चार गिरफ्तार, पुलिस पर गोली दाग कर भाग रहे थे आरोपी

पंजाब के अमृतसर में जंडियाला गुरु से पार्षद की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामला अमृतसर के छेहरटा के पास गुरद्वारा साहिब के पास का है, जहां पर नकाबपोश हमलावरों ने पार्षद की हत्या कर दी थी। अब पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Amritsar News: रविवार को हुई अमृतसर में शिरोमणि अकाली दल के एक पार्षद की हत्या के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि एक आरोपी ने कथित तौर पर पुलिस टीम पर गोली चलाई थी जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली में वह घायल हो गया।

Police arrested akali dal councillor harjinder singh murder accused

अमृतसर पार्षद हत्या मामले में चार गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बता दें कि जंडियाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर दो के शिरोमणि अकाली दल के पार्षद हरजिंदर सिंह की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

End of Feed