लाडो लक्ष्मी नहीं, जुमला लक्ष्मी योजना है ये : अनुराग ढांडा

आम आदमी पार्टी ने हरियाणा सरकार की लाडो लक्ष्मी योजना के एप लॉन्च पर निशाना साधा है। AAP राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं की उम्मीदों पर पानी फेरती है, क्योंकि 1.4 करोड़ में से 90 फीसद महिलाएं को इसका लाभ नहीं मिलेगा।

वरिष्ठ आम आदमी पार्टी नेता और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने हरियाणा में भाजपा सरकार की दीन दयाल लाडो लभ्मी योजना पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने योजना की एप लॉन्च को लेकर मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए इसे महिलाओं के साथ सबसे बड़ा राजनीतिक छल बताया है। ढांड़ा ने कहा कि सीएम नायब सिंह ने पंचकूला में इस योजना और मोबाइल एप का शुभारंभ तो कर दिया, लेकिन यह लॉन्च असल में चुनावी धोखे की शुरुआत है।

Anurag dhandha aap

AAP ने लाडो लक्ष्मी योजना के एप लॉन्च को बताया धोखा

AAP नेता ने कहा कि 2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बड़ा वादा किया था कि महिलाओं को 2100 रुपये प्रति माह देंगे। लेकिन योजना का रजिस्ट्रेशन अब शुरू कर रही है। भाजपा ने पने वादों से पलटते हुए उसे शर्तों व पाबंदियों में बांध दिया। राज्य में लगभग 1.4 करोड़ महिलाएं हैं, लेकिन योजना का लाभ मुश्किल से 10-12 फीसद महिलाओं फीसद महिलाओं तक ही पहुंचेगा। अन्य महिलाओं के हाथ खाली रह जाएंगे।

End of Feed