पंजाब में बड़ा हादसा, तरन तारन में अचानक ढही छत; मां-पिता समेत 3 बच्चों की मौत

पंजाब के तरन तारन मकान की छत ढहने से मलबे के नीचे दबकर एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में माता-पिता और उनके तीन नाबालिग बच्चे हैं।

तरन तारन: जिले में शनिवार तड़के एक मकान की छत गिरने से एक परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना तड़के करीब साढ़े चार बजे पंडोरी गोला गांव में हुई। पुलिस के अनुसार, मकान की स्थिति खराब थी और छत पर कुछ बेकार सामग्री रखी हुई थी जिसके वजन के कारण वह ढह गया।

Death

( फाइल फोटो)

सुबह सो रहा था परिवार

घटना के बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान गोबिंदा (40), उसकी पत्नी अमरजीत कौर (36), उनके तीन नाबालिग बच्चों गुरबाज सिंह (14), गुरलाल (17) बेटी एकम (15) के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक, सुबह तड़के का समय होने के कारण पूरा परिवार सो रहा था। इसी दौरान अचानक छत ढह गई और पूरा परिवार मलबे में दब गया। हादसे की सूचना पर ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी और सभी को मलबे से निकालने का प्रयास करने लगे।

End of Feed