पटियाला सेंट्रल जेल में आरोपी की भयंकर वारदात; पूर्व पुलिस अधिकारियों पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में तीनों ICU में भर्ती

तीन पूर्व पुलिस अधिकारी पटियाला की सेंट्रल जेल में गंभीर रूप से घायल हो गए जब आरोपी संदीप सिंह उर्फ सनी ने उन पर हमला किया। उन्हें तुरंत राजिंद्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद जेल प्रशासन और एसएसपी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Patiala Central Jail Attack: पटियाला की सेंट्रल जेल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां आरोपी संदीप सिंह उर्फ सनी द्वारा हमला करने से तीन पूर्व पुलिस अधिकारी इंस्पेक्टर इंदरजीत सिंह, गुरबचन सिंह और सूबा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत पटियाला के सरकारी राजिंद्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पुलिस अधिकारियों के अनुसार सूबा सिंह की हालत गंभीर है और उन्हें आईसीयू में रखा गया है।

Punjab Central Jail (File Photo)

पंजाब सेंट्रल जेल (फाइल फोटो)

पुलिस प्रशासन के अनुसार, संदीप सिंह अमृतसर में हुए एक हत्याकांड का आरोपी था और इसी मामले के सिलसिले में उसने तीनों पूर्व पुलिस अधिकारियों पर हमला किया। ये सभी पूर्व अधिकारी फिलहाल सीबीआई कोर्ट द्वारा फर्जी मुठभेड़ मामले में सजा काट रहे थे, जबकि संदीप सिंह, जो अमृतसर के हिंदू नेता सूरी की हत्या के आरोपी भी हैं, पटियाला की सेंट्रल जेल में ही अपनी सजा काट रहा था। इस घटना के बाद जेल प्रशासन और पटियाला के एसएसपी मौके पर पहुंचे और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

End of Feed