फाजिल्का में पाकिस्तान से आए हथियारों की बड़ी खेप बरामद; 27 पिस्तौल जब्त, दो आरोपी भी हुए गिरफ्तार

पंजाब के काउंटर इंटेलिजेंस (CI) फिरोजपुर ने स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) फाजिल्का के साथ एक संयुक्त अभियान में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा पार से संचालित एक संगठित हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान फाजिल्का के तेजा रहेला निवासी मंगल सिंह उर्फ ​​मंगली और फाजिल्का के गांव मुहर जमशेर निवासी गुरमीत सिंह के रूप में हुई है।

पंजाब के काउंटर इंटेलिजेंस (CI) फिरोजपुर ने स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) फाजिल्का के साथ एक संयुक्त अभियान में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा पार से संचालित एक संगठित हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है, जिसमें दो हथियार आपूर्तिकर्ताओं को 27 आधुनिक .30 बोर पिस्तौल और 470 जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस और बीएसएफ ने ज्वाइंट ऑपरेशन में यह कामयाबी हासिल की है।

Weapon Seized

फाजिल्का में पाकिस्तान से आए 27 हथियार बरामद

क्या है पूरा मामला?

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान फाजिल्का के तेजा रहेला निवासी मंगल सिंह उर्फ मंगली और फाजिल्का के गांव मुहर जमशेर निवासी गुरमीत सिंह के रूप में हुई है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि हथियारों की यह बड़ी खेप पाकिस्तान से एक विदेशी संगठन के माध्यम से प्राप्त की गई थी और इसका इस्तेमाल राज्य के आपराधिक गिरोहों द्वारा किया जाना था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अपने विदेशी आकाओं के निर्देश पर इन हथियारों को आपराधिक समूहों के संचालकों तक पहुँचाने की कोशिश कर रहे थे।

End of Feed