चण्डीगढ़

Mohali: बैंक के वॉशरूम में इमीग्रेशन कंपनी के मालिक ने की आत्महत्या, मरने से पहले बनाया वीडियो; बड़े अफसर पर लगाया आरोप

पंजाब के मोहाली में एक इमीग्रेशन कंपनी के मालिक ने बुधवार को एक बैंक के वॉशरूम में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। आत्महत्या से पहले मृतक ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी पर मानसिक उत्पीड़न और धमकियों का आरोप लगाया। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उस अधिकारी के अलावा चार अन्य लोगों को भी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है।

Image

मृतक की तस्वीर

Photo : Times Now Digital

Mohali Suicide: मोहाली में एक इमीग्रेशन कंपनी के मालिक ने बैंक के वॉशरूम में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मरने से पहले इस शख्स ने एक वीडियो भी बनाया है जिसमें उसने अपनी खुदकुशी के लिए पंजाब पुलिस के ही एक बड़े अफसर को जिम्मेदार बताया है। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बराबर हुआ है जिसमें पुलिस अफसर समेत 4 अन्य लोगों को भी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार बताया गया है।

इमिग्रेशन कंपनी का मालिक था मृतक

पंजाब के मोहाली के में एक प्राइवेट बैंक में आए इमिग्रेशन कंपनी के मालिक ने खुद की लाइसेंसी 45 बोर की पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राजदीप के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मोगा का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि राजदीप ने बैंक के बाथरूम में खुदकुशी की। पुलिस ने बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी हासिल की है। बताया जा रहा है कि राजदीप एक इमिग्रेशन कंपनी का मालिक था और सेक्टर-80 में किराये के घर पर रहता था।

आरोपियों पर मामला हुआ दर्ज

उसकी सेक्टर -82 में ओवरलैंड नाम से इमिग्रेशन कंपनी है। दोपहर करीब ढाई बजे पुलिस को सूचना मिली कि राजदीप नाम के शख्स ने एक प्राइवेट बैंक के बाथरूम में गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। राजदीप के मोबाइल से एक वीडियो भी मिला है जिसमें उसने पंजाब पुलिस के AIG गुरजोत सिंह कलेर पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। राजीव ने वीडियो में कहा कि AIG कलेर ने उसको और उसके परिवार को धमकी दी है और वो लगातार उन्हें परेशान कर रहा है इसलिए वो खुदकुशी कर रहा है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। गुरजोत सिंह कलेर समेत अन्य 4 के खिलाफ मामला दर्ज कार्रवाई की जा रही है।

क्या लिखा है नोट में

पंजाबी में लिखे सुसाइड नोट में राजदीप ने सबसे पहले अपने पिता, पत्नी और बेटे से माफी मांगी है। राजदीप ने लिखा है कि "पिताजी मुझे माफ कर देना है। छवि तुम भी मुझे माफ कर देना। मेरे पास और कोई चारा नहीं बचा मैं अपनी जिंदगी से बहुत प्यार करता हूं पर 4 लोगों ने मेरे सारे पैसे लूट लिए और धमकियां दे रहे हैं। उसके साथ मिलकर काम करने वाले समीर, रिंकू और साइना ने भी उसे धोखा दिया है। रिंकू और साइना ने 40 लाख का नुकसान किया। समीर अग्रवाल से 2.46 करोड़ रुपया लेने हैं तो ये 3.5 करोड़ गुरदियाल अंकल का है। चार महीने से पैसे मांग रहा हूं नहीं दे रहा।" सुसाइड नोट में ये भी लिखा है कि पापा ये सारा कुछ मेरे पार्टनर थिंद सर को पता है कि मेरा कोई ज्यादा लेन-देन नहीं है जो थोड़ा हिसाब है वो थिंड सर को पता है।

Manoj Kumar
मनोज कुमार author

मनोज कुमार को टीवी पत्रकारिता में काम करने का 20 साल का अनुभव है. वर्तमान में वह Times Now नवभारत में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. 2022 से चंडीगढ़ ब्यूरो हेड के तौर पर चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश को कवर कर रहे हैं. उन्होंने पंजाब बाढ़ त्रासदी, ऑपरेशन सिंदूर जैसी बड़ी घटनाओं को ग्राउंड जीरो से कवर किया है. हिमाचल प्रदेश में संजौली मस्जिद कवरेज के लिए उन्हें ENBA अवॉर्ड मिल चुका है.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें