Chandigarh Mayor Election: AAP को मिला कांग्रेस का साथ, 30 जनवरी को होगी वोटिंग; लता का हरप्रीत कौर से मुकाबला

Chandigarh Mayor Election: आम आदमी पार्टी (AAP) ने शनिवार को अपनी पार्षद प्रेम लता को चंडीगढ़ के महापौर पद के लिए पार्टी उम्मीदवार घोषित किया। 'आप' ने महापौर चुनाव के लिए कांग्रेस से हाथ मिला लिया है। चंडीगढ़ नगर निगम के मौजूदा महापौर कुलदीप कुमार आम आदमी पार्टी से हैं। सदन में 'आप' के 13 पार्षद हैं, जबकि कांग्रेस के सात और भाजपा के 15 पार्षद हैं।

Chandigarh Mayor Election: आम आदमी पार्टी (AAP) ने शनिवार को अपनी पार्षद प्रेम लता को चंडीगढ़ के महापौर पद के लिए पार्टी उम्मीदवार घोषित किया। शहर में 30 जनवरी को महापौर पद पर चुनाव होने हैं। लता का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (BJP) की हरप्रीत कौर बाबला से है। वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर पदों के लिए भी मतदान अगले सप्ताह होगा।

Chandigarh councillor Prem Lata

‘आप' ने चंडीगढ़ महापौर पद के लिए पार्षद प्रेम लता को उम्मीदवार बनाया (फोटो साभार: https://www.instagram.com/prem.lata007)

'आप' ने महापौर चुनाव के लिए कांग्रेस से हाथ मिला लिया है। 'आप' ने महापौर पद के लिए अपना उम्मीदवार उतारा है, जबकि कांग्रेस ने वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर के पदों के लिए क्रमश: जसबीर सिंह बंटी और तरुणा मेहता को मैदान में उतारा है। भाजपा ने वरिष्ठ उप महापौर पद के लिए बिमला दुबे और उप महापौर पद के लिए लखबीर सिंह बिल्लू को मैदान में उतारा है। तीनों पार्टियों के सभी छह उम्मीदवारों ने शनिवार को यहां अपना नामांकन दाखिल किया।

End of Feed