Chandauli News: कोहरे से थमी ट्रेनों की रफ्तार, चंदौली में ट्रेनें 4 से 10 घंटे लेट; यात्री ठंड में ठिठुरने को मजबूर

Chandauli News: उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के कारण कई ट्रेनें 4 से 10 घंटे तक लेट चल रही हैं। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। चंदौली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ठंड में कई घंटों तक ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। रेल अधिकारियों का कहना है कि कोहरे की वजह से ट्रेनों की स्पीड कम करनी पड़ रही है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि ट्रेन का स्टेटस देखकर ही घर से निकलें।

Chandauli News: उत्तर भारत के कई हिस्सों पर घने कोहरे की मार देखने को मिल रही है। कोहरे का असर अब ट्रेन संचालन पर भी पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश के चंदौली में घने कोहरे की वजह से रेल सेवा में भारी रुकावट आ रही है, कई ट्रेनें लेट चल रही हैं और यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। ट्रेनों के देरी से आने की वजह से प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल और सर्कुलेटिंग एरिया में सर्दी से ठिठुर रहे यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।

Train in fog

सांकेतिक फोटो (istock)

ट्रेनों की देरी से ठंड में परेशान हुए यात्री

दिसंबर का आधा महीना बीत चुका है। पहले से ही ट्रेनों के कैंसिलेशन और लेटलतीफी का सिलसिला चल रहा था और अब स्थिति लगातार खराब हो रही है। रात को आने वाली ट्रेनें सबसे ज्यादा प्रभावित रहीं। यात्रियों ने मंगलवार को आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "ट्रेन बहुत देरी से चल रही है, जिससे इंतजार करने में परेशानी हो रही है। ठंड भी बहुत ज्यादा है। ट्रेन का समय रात 1:55 बजे था, लेकिन लगातार देरी के कारण अब दोपहर हो गई है। हमने पूरी रात वेटिंग रूम में इंतजार करते हुए बिताई। कड़ाके की ठंड में बैठे रहे, जिससे बहुत मुश्किल हुई।"

End of Feed