Railway Food Price Hike: तेल और गैस की बढ़ती कीमतों का असर अब रेलवे स्टेशनों पर मिलने वाले खाने-पीने के सामान पर भी देखने को मिलेगा। सेंट्रल रेलवे ने अपने स्टेशनों पर फूड आइटम्स की कीमतों में इजाफा करने की मंजूरी दे दी है। 1 जून 2026 से नई दरें लागू हो जाएंगी। इस संबंध में मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (Claims & Catering) कार्यालय, मुंबई की ओर से 25 मई 2026 को आदेश जारी किया गया है। सेंट्रल रेलवे ने सभी स्टॉल संचालकों को निर्देश दिए हैं कि उन्हें अपने स्टॉल पर द्विभाषी रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य होगा यानी अब स्टेशन के फूड स्टॉल पर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में फूड लिस्ट होगी।
रेलवे स्टेशन पर खाना-पीना हुआ महंगा
स्टेशन पर फूड्स के नए रेट
रेलवे प्रशासन का कहना है कि बढ़ी हुई दरों के साथ खाने की गुणवत्ता और सेवाओं में सुधार भी सुनिश्चित किया जाएगा। नई लिस्ट के अनुसार अब रेलवे स्टेशन पर आलू वडा 15 रुपये, वेज समोसा 20 रुपये, वेज सैंडविच 35 रुपये और चीज सैंडविच 45 रुपये में मिलेगा। वहीं, पाव भाजी अब 50 रुपये, वेज पिज्जा 50 रुपये और मसाला डोसा 35 रुपये में लोगों को मिलेगा। इसके अलावा इडली-सांभर की कीमत 30 रुपये, छोले पूरी 40 रुपये, ब्रेड पकौड़ा 25 रुपये और वेज फ्रैंकी 30 रुपये तय की गई है। रेलवे ने कुछ फूड आइटम्स जैसे प्री-पैक्ड पॉपकॉर्न, कचौड़ी, डोनट और मिसल पाव की पुरानी कीमतें अभी भी बरकरार रखी हैं।
किन फूड आइट्स के बढ़े दाम
इन फूड आइट्स के दाम में बदलाव नहीं
फूड स्टॉल का नियमित तौर पर होगा निरीक्षण
रेलवे ने सभी स्टॉल संचालकों को निर्देश दिया है कि वे नई रेट लिस्ट हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रदर्शित करें। आदेश में साफ कहा गया है कि ओवरचार्जिंग रोकने और खाने की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए नियमित तौर पर जायजा लिया जाएगा। रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि नए रेट का प्रभाव यात्रियों को बेहतर गुणवत्ता वाले भोजन के तौर पर नजर आना चाहिए। रेलवे डिवीजनों को निर्देश दिया गया है कि वे छह महीने बाद बिक्री और सेवा की समीक्षा करें। रेलवे स्टेशन पर खाने-पीने का दाम बढ़ने से यात्रियों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा।
