वडोदरा में तेज रफ्तार कार का कहर, 5 वाहनों को मारी टक्कर; ऑटो चालक की मौत, 6 घायल

गुजरात के वडोदरा में एक तेज रफ्तार कार ने पांच वाहनो को टक्कर मार दिया, जिसकी चपेट में आए एक ऑटो चालक की मौत हो गई।

वडोदरा : तेज रफ्तार कार से हुए भीषण हादसे में एक ऑटो रिक्शा चालक की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। घटना शहर के गोट्री इलाके में स्थित हरिनगर ब्रिज पर हुई, जहां एक Ford Endeavour कार ने कथित तौर पर एक के बाद एक पांच वाहनों को टक्कर मार दी। पुलिस ने इस मामले में बिल्डर के बेटे तह शब्बीर को गिरफ्तार किया है।

Auto Accident in Vadodara

वड़ोदरा रोड एक्सीडेंट

टक्कर के बाद मची अफरा-तफरी

मिली जानकारी के अनुसार, हरिनगर ब्रिज पर Ford Endeavour की टक्कर से कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे में एक ऑटो रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो चालक वाहन में दब गया और उसकी मौत हो गई। इस दुर्घटना में छह अन्य लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की और उन्हें अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।

End of Feed