नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद क्या चिराग पासवान बन सकते हैं अगले मुख्यमंत्री

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन भरने के बाद राज्य की राजनीति में नए समीकरणों पर सबकी नजर है। अब राज्य के अगले मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें भी तेज हो गई हैं। ऐसे में एक प्रश्न ये है कि क्या युवा बिहारी चिराग पासवान को मुख्यमंत्री पद मिल सकता है?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य बनने का मन बना लिया है। आज दोपहर 2 बजे उन्होंने राज्यसभा के लिए नामांकन भी भर दिया। उनके इस फैसले के बाद अब सबसे बड़ा प्रश्न ये है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? क्या बिहार विधानसभा में सबसे बड़े दल के रूप में मौजूद भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपने किसी नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी। या नीतीश कुमार के कहने पर JDU के किसी नेता को सीएम की कुर्सी पर बिठाया जाएगा? क्या सबको चौंकाते हुए NDA की तरफ से LJP (Ramvilas) के अध्यक्ष युवा बिहारी चिराग पासवान को राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है?

Chirag Paswan for CM.

क्या चिराग पासवान बन सकते हैं बिहार के मुख्यमंत्री

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद राज्य की सियासत में सबसे बड़ा प्रश्न यही उठ रहा है कि अब बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। इस चर्चा के केंद्र में सबसे ज्यादा जिस नाम की चर्चा हो रही है, निश्चित तौर पर चिराग पासवान (Chirag Paswan) तो नहीं हैं। लेकिन राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड और ओडिशा के उदाहरणों को देखें तो ऐसा हो भी सकता है। हालांकि, चर्चा में जो नाम हैं उनमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे माना जा रहा है।

End of Feed