Goa News: कॉलेज की छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में बस कंडक्टर गिरफ्तार, सालों से कर रहा था उत्पीड़न

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 21, 2023, 03:39 PM IST

Goa News: गोवा में कॉलेज की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोप में बस कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्रा के आरोप के अनुसार स्कूल के दिनों से उसका यौन उत्पीड़न करता आ रहा है ये 20 वर्षीय बस कंडक्टर।

Goa News: गोवा में एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, बस में यात्रा कर रही 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा के साथ बस कंडक्टर ने छेड़छाड़ की थी। छात्रा ने पुलिस में शिकायत करते हुए यौन उत्पीड़न की जानकारी दी थी। छात्रा के आरोप पर बस के कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले की जानकारी पुलिस द्वारा मंगलवार को दी गई। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराएं लगाकर केस दर्ज कर लिया गया है।

Bus Conductor Arrested for Molesting a College Student in Goa

गोवा में कॉलेज की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मामले में बस कंडक्टर गिरफ्तार

स्कूल के दिनों से कर रहा उत्पीड़न

पुलिस उपाधीक्षक जिवबा दलवी ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्रा ने सोमवार को मापुसा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि छात्रा ने 20 वर्षीय कंडक्टर पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये तब से उसका यौन उत्पीड़न करता आ रहा है जब वह 12वीं कक्षा में थी और नाबालिग थी। स्कूल पढ़ने के लिए वह थिविम गांव से मापुसा तक बस से जाया करती थी।

End of Feed