शहर

Mirabai Jayanti 2023: मीराबाई जन्मोत्सव में शामिल होंगे PM मोदी, जारी करेंगे ये बड़ा सिक्का

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 21, 2023, 07:02 PM IST

उत्तर प्रदेश के मथुरा में 23 नवंबर को भगवान कृष्ण की भक्त व कवयित्री मीराबाई की 525वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले ‘मीराबाई जन्मोत्सव’ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भाग लेंगे।

Image

फाइल फोटो

Photo : BCCL

मथुरा: 23 नवंबर को भगवान कृष्ण की भक्त व कवयित्री मीराबाई की 525वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले ‘मीराबाई जन्मोत्सव’ कार्यक्रम में पीएम नरेन्द्र मोदी भाग लेंगे। मंगलवार की शाम प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।

PM जारी करेंगे सिक्का

पीएमओ ने कहा कि मोदी, मीराबाई के सम्मान में एक विशेष डाक टिकट और सिक्का भी जारी करेंगे और इस अवसर पर आयोजित होने वाले एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। पीएमओ के अनुसार, यह कार्यक्रम मीराबाई की याद में साल भर चलने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत का भी प्रतीक होगा। मीराबाई को भगवान कृष्ण के प्रति उनकी भक्ति के लिए जाना जाता है और उन्होंने कई भजनों व छंदों की रचना की, जो आज भी लोकप्रिय हैं।

श्रीकृष्ण के भक्तों में मीराबाई का स्थान सर्वोच्च

भगवान श्रीकृष्ण के भक्तों में मीराबाई का स्थान सर्वोच्च है। मीराबाई ने स्वयं को पूरी तरह से कृष्ण भक्ति में लीन कर लिया था। प्रत्येक वर्ष अश्विन मास की शरद पूर्णिमा के दिन मीराबाई की जयंती मनाई जाती है। हालांकि, इनके जन्म समय का कोई पुख्ता प्रमाण नहीं मिलता है, लेकिन कुछ मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि मीराबाई का जन्म 1448 के लगभग हुआ था। मीराबाई बचपन से ही भगवान कृष्ण की भक्ति में रम गई थीं। वे अपने पूरे जीवन काल में भगवान कृष्ण की भक्ति करती रहीं। आज भी मीराबाई की भक्ति के किस्से लोगों के याद रहते हैं।
End of Article