शहर

UP Crime News: श्रावस्ती में फसल विवाद में खूनी संघर्ष, मारपीट में दो व्यक्तियों की मौत, छह लोग गिरफ्तार

  • Agency by: भाषा
  • Updated Nov 21, 2023, 02:46 PM IST

UP Crime News: एसपी ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मल्हीपुर थाने में हत्या व अन्य धाराओं में कुल 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना के संबंध में एक पक्ष से दो व दूसरे पक्ष से चार यानी कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Image

छह लोगों की हुई गिरफ्तारी। (सांकेतिक फोटो)

UP Crime News: श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना इलाके में फसल काटने के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में दो व्यक्तियों की मौत हो गयी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और दोनों पक्षों से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्राची सिंह ने बताया कि मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बाबू पुरवा में फसल काटने के विवाद को लेकर सोमवार को दो पक्षों में मारपीट होने लगी। इसी दौरान खेत में कृषि कार्य के लिए ले जाये गये ट्रैक्टर से कुचलकर विद्याराम (50) की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। वहीं मारपीट में गंभीर रूप से घायल दूसरे पक्ष के ननके (26) की अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

एसपी ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मल्हीपुर थाने में हत्या व अन्य धाराओं में कुल 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना के संबंध में एक पक्ष से दो व दूसरे पक्ष से चार यानी कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Ground Report: कहीं दरारें, कहीं झुकी दीवारें तो कहीं पीजी के नाम पर छात्रों की जिंदगी से खिलवाड़; सत्य निकेतन हादसे के बाद सामने आईं चिंताजनक तस्वीरें

Ground Report: कहीं दरारें, कहीं झुकी दीवारें तो कहीं पीजी के नाम पर छात्रों की जिंदगी से खिलवाड़; सत्य निकेतन हादसे के बाद सामने आईं चिंताजनक तस्वीरें

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: अर्पित के जाने के बाद भी उसकी आंखों से रोशन होंगी दो जिंदगियां, परिवार ने दान की कॉर्निया

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: अर्पित के जाने के बाद भी उसकी आंखों से रोशन होंगी दो जिंदगियां, परिवार ने दान की कॉर्निया

Greater Noida News: एक थप्पड़ से शुरू हुआ विवाद, फिर स्कूल में घुसे 8-10 युवक; चार छात्रों की पिटाई के बाद मचा बवाल

Greater Noida News: एक थप्पड़ से शुरू हुआ विवाद, फिर स्कूल में घुसे 8-10 युवक; चार छात्रों की पिटाई के बाद मचा बवाल

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक