गुजरात के अंबाजी मार्ग पर बस का ब्रेक फेल, पलटने से पांच यात्रियों की मौत; 25 से अधिक घायल

गुजरात के अंबाजी मार्ग पर एक बस के पलट जाने से पांच यात्रियों की मौत हो गई। वहीं, 25 अन्य यात्री घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गुजरात के अंबाजी यात्रा धाम पर एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अंबाजी दांता मार्ग पर यह हादसा हुआ है, जहां प्राइवेट बस पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, यह घटना दांता अंबाजी मार्ग पर स्थित त्रिशूलिया घाट पर बने व्यू पॉइंट के पास हुई है।

Accident image

सांकेतिक फोटो।

पांच की मौत, 25 घायल

बताया गया कि बस का ब्रेक फेल हो गया, जिसके बाद बस पलट ग। इस हादसे मे अब तक पांच लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही 25 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं।

End of Feed