UP के थाने पर गरजा 'बाबा का बुलडोजर', खड़ी देखती रही पुलिस; HC के आदेश पर अवैध निर्माण पर कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर स्थित रामपुर माझा थाना भवन पर बुलडोजर कार्रवाई की गई। अवैध तरीके से कराए जा रहे निर्माण कार्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई।

गाजीपुर : रामपुर माझा थाना में निर्माणाधीन भवन पर पुलिस ने बुलडोजर चलाया। यह कार्रवाई एक दिन पहले की गई थी, जब हाईकोर्ट ने इस भूमि पर किए जा रहे निर्माण को अवैध मानते हुए उसे ध्वस्त करने का आदेश दिया था। यह मामला नारी पचदेवरा गांव का है, जहां रामपुर माझा थाना का भवन बन रहा था। इस भूमि पर निर्माण का कार्य चल रहा था। लेकिन, गांव के एक निवासी गिरीश ने हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर कर दावा किया कि जिस भूमि पर थाना भवन बन रहा है, वह भूमि उसके पक्ष में है।

bulldozer Action on Rampur Majha Thana

रामपुर माझा थाना भवन पर बुलडोजर कार्रवाई

थाने का निर्माण अवैध

गिरीश का कहना था कि इस भूमि पर उसका कानूनी अधिकार है और इस पर थाने का निर्माण अवैध है। हाईकोर्ट ने गिरीश के पक्ष में फैसला सुनाते हुए आदेश दिया कि इस भूमि पर हो रहे निर्माण कार्य को रोककर इसे ध्वस्त किया जाए। इसके बाद अधिकारियों ने हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए थाना भवन की चारदीवारी और भवन के कुछ हिस्सों को ढहाने का निर्देश दिया।

End of Feed