शहर

Surat: शराब बेचते दिखे गुजराती फिल्म अभिनेता जिम्मी बारैया, पुलिस ने 2.86 लाख की लिकर के साथ किया गिरफ्तार

Surat: सूरत में गुजराती फिल्म अभिनेता-निर्देशक जय उर्फ जय जिम्मी बारैया और उसकी पत्नी मीनाक्षी को कापोद्रा पुलिस ने शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने इनके पास से 2.86 लाख रुपये की शराब, कार और किमती सामान जब्त किया है।

Image

शराब बेचते दिखे गुजराती फिल्म अभिनेता जिम्मी बारैया

Surat: गुजरात के सूरत जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां गुजराती फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता-निर्देशक और उनकी पत्नी को शराब बेचते हुए पकड़ा गया है। सूरत की कापोद्रा पुलिस ने विदेशी शराब बेचने और तस्करी करने के आरोप में दंपत्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से 2.86 लाख रुपये की शराब जब्त की है। साथ ही पुलिस ने शराब भेजने वाले लोगों को वॉन्टेड घोषित करते हुए आगे जांच शुरू कर दी है।

फिल्म अभिनेता-निर्देशक और उसकी पत्नी गिरफ्तार

कापोद्रा पुलिस के डीसीपी आलोक कुमार ने बताया कि गुजराती फिल्म निर्देशक जय उर्फ जय जिम्मी बारैया और उसकी पत्नी मीनाक्षी को सूरत में विदेशी शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि फिल्मों में काम करने के साथ इनका कार खरीदने और बेचने का भी कारोबार है। इस मामले पर पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए 2.86 लाख रुपये की विदेशी शराब, एक कार और 10.91 लाख रुपये के अन्य कीमती सामान जब्त किया। साथ ही इन्हें शराब भेजने वाले लोगों को वॉन्टेड घोषित किया है। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य लोगों की जानकारी भी निकाल रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार