'रेल बजट' में उत्तराखंड को 4,641 करोड़, 11 अमृत स्टेशन का होगा विकास, इतने ट्रैक पर होगी 'कवच प्रणाली'

उत्तराखंड रेल मंत्री ने बताया कि 2025-26 में विभिन्न रेल परियोजनाओं का विकास करने के लिए प्रदेश को 4,641 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसमें 147 करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश के 11 स्टेशनों को अमृत स्टेशनों के रूप में विकसित किया जाएगा।

उत्तराखंड रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार यानी 3 फरवरी 2025 को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में रेलवे बजट के बारे में जानकारियां दीं। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस बार रेलवे को 2 लाख 52 हजार करोड़ रुपए का बजट आवंटन किया गया है। इस आवंटन के लिए उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री का भी आभार जताया। इतना ही नहीं केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखंड में विभिन्न रेल परियोजनाओं के लिए 4,641 करोड़ रुपये का बजट देने पर आभार जताया। साथ ही उन्होंने 11 रेलवे स्टेशनों का अमृत स्टेशन योजना के तहत विकास किया जाएगा इसकी भी जानकारी दी।

Railway Minister Ashwini Vaishnaw

'रेल बजट' में उत्तराखंड को 4,641 करोड़

उत्तराखंड को रेल परियोजनाओं के लिए 4,64 करोड़ का बजट आवंटित

उत्तराखंड रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि बजट आवंटन का लाभ उत्तराखंड को भी मिलेगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड को 2025-26 के बजट में विभिन्न रेल परियोजनाओं के लिए 4,641 करोड़ का आवंटन हुआ है। इस बजट से उत्तराखंड में रेल नेटवर्क को सुदृढ़ किया जाएगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने चार धाम के लिए केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि इस 125 किलोमीटर की परियोजना का 49 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है, जिसकी कुल लागत 24 हजार 659 करोड़ रुपए है। यह सरकार की अति महत्वाकांक्षी परियोजना है।

End of Feed