बदायूं में फैला रायते से रेबीज! 200 ग्रामीण पहुंच गए अस्पताल, हकीकत जान चौक जाएंगे आप

बदायूं जिले के उझानी क्षेत्र में एक भैंस की मौत ने पूरे गांव में दहशत फैला दी। बताया गया कि उसी भैंस के दूध से बने रायते को ग्रामीणों ने तेरहवीं के भोज में खाया था। संक्रमण की आशंका से घबराए करीब 200 लोग तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और रेबीज का टीका लगवाया।

Budaun News: बदायूं जिले के उझानी इलाके में एक भैंस की मौत कुत्ते के काटने से होने की खबर सामने आने के बाद, उसी भैंस के दूध से तैयार दही का रायता खाने वाले ग्रामीणों में घबराहट फैल गई। सावधानी के तौर पर करीब 200 लोग तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और उन्होंने रेबीज का टीका लगवाया। ग्रामीणों ने बताया कि 23 दिसंबर को उझानी थाना क्षेत्र के पिपरौल गांव में तेरहवीं का कार्यक्रम हुआ था, जिसमें पूरे गांव के लोगों को भोजन के लिए बुलाया गया था।

Budaun Rabies Scare

बदायूं में मचा हड़कंप

गांव में मचा हड़कंप

दावत में रायता भी रखा गया था, जिसे कई ग्रामीणों ने खाया। बाद में पता चला कि जिस भैंस के दूध से दही जमाकर रायता बनाया गया था, उसे कुछ दिन पहले एक कुत्ते ने काट लिया था। 26 दिसंबर को भैंस की मौत हो गई, जिसके बाद गांव में संक्रमण की आशंका से हड़कंप मच गया। बताया गया कि डर के माहौल में शनिवार और रविवार को बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा उझानी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और सावधानी के तौर पर रेबीज का टीका लगवाया।

End of Feed