पाकिस्तानी गोलीबारी में BSF जवान शहीद, बॉर्डर पर दुश्मनों से लोहा लेते दिया बलिदान

जम्मू के आर एस पुरा इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से सीमा पार से की गई गोलीबारी के दौरान बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज शहीद हो गए।

जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शनिवार को पाकिस्तान की गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया और सात अन्य घायल हो गए। यह घटना आर एस पुरा सेक्टर में हुई। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उपनिरीक्षक मोहम्मद इम्तियाज ने वीरतापूर्वक आगे बढ़कर नेतृत्व करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में इम्तियाज और सात अन्य जवान घायल हो गए। इम्तियाज की मौत हो गई, जबकि अन्य जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

BSF Sub Inspector Md Imteyaz Matreate

शहीद बीएसएफ जवान मोहम्मद इम्तियाज (फोटो)

बल के जम्मू फ्रंटियर ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि हम बीएसएफ के बहादुर उप-निरीक्षक मोहम्मद इम्तियाज द्वारा 10 मई, 2025 को आर एस पुरा क्षेत्र, जिला जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा पार से गोलीबारी के दौरान राष्ट्र की सेवा में दिए गए सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं। इसमें कहा गया कि बीएसएफ महानिदेशक और सभी रैंक के अधिकारी उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।

End of Feed