शहर

कल का मौसम 11 May 2025 : संडे को रहेगा बादलों का डेरा, बारिश के साथ आंधी का खतरा; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Kal Ka Mausam, 11 May 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: यूपी, बिहार, हरियाणा-पंजाब, हिमाचल और उत्तराखंड में 11 मई को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती हैं। इन राज्यों में 12 से 15 मई तक मौसम साफ और आंशिक रूप से बादल देखने को मिल सकते हैं, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी।

Image

कल का मौसम

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : देशभर के विभिन्न हिस्सों में भीषण गर्मी के बीच बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है। खासकर, उत्तर भारत के राज्यों में प्री मानसून का थोड़ा असर दिख रहा है। दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में शनिवार रात हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई, जबकि शहर में घने बादल छाए रहे। आईएमडी ने रविवार को भी गरज के साथ बूंदाबांदी, बिजली चमकने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। 11 मई को यूपी, बिहार, हरियाणा-पंजाब, हिमाचल और उत्तराखंड में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। 12 से 15 मई तक मौसम साफ और आंशिक रूप से बादल देखने को मिल सकते हैं। अगर, मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित होता है तो लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिलेगी।

कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने बताया कि 11 मई तक असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मणिपुर जैसे पूर्वोत्तर राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

दिल्ली कल का मौसम

दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। आईएमडी ने सामान्यतः बादल छाए रहने तथा हल्की वर्षा होने का अनुमान जताया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार रविवार एक्यूआई 150 से 200 के बीच दर्ज किया जा सकता है। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के अनेक इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम

जयपुर केंद्र के अनुसार शनिवार सुबह तक चौबीस घंटे की अवधि में राज्य में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश निम्बाहेड़ा (चित्तौड़गढ़) में 43 मिलीमीटर दर्ज की गई। इस दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान चूरू में 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.0 डिग्री कम है। इसके अनुसार राज्य में आंधी-बारिश की गतिविधियों में 12-13 मई से कमी होने तथा तापमान में तीन से पांच डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है।

कब आयेगा मानसून?

अगले सप्ताह से प्री-मानसून गतिविधियों में बढ़ोतरी देखी जाएगी। इससे देश के पूर्वी हिस्सों और प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में तापमान बढ़ने की संभावना है। हालांकि तापमान अचानक बहुत अधिक नहीं बढ़ेगा, लेकिन थोड़ी गर्मी जरूर महसूस होगी।

इन राज्यों में हीटवेव की संभावना

देश के दक्षिणी हिस्सों में गर्मी की संभावना है। खासकर, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे राज्य संभावित रूप से हीटवेव की चपेट में आ सकते हैं। स्काईमेट के मुताबिक, अगले सप्ताहांत से एक नया प्री-मानसून सिस्टम इन इलाकों में दोबारा सक्रिय हो सकता है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article