BRICS Summit 2026: दिल्ली में 18वें ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, 35 से ज्यादा रास्तों पर डायवर्जन; मेट्रो से सफर करने की सलाह

BRICS Summit 2026 Traffic Diversion: नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स सम्मेलन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। 3 सितंबर को शाम 3 से 8 बजे तक कारकेड रिहर्सल के चलते 35 से अधिक सड़कों पर डायवर्जन रहेगा।

BRICS Summit 2026 Delhi Traffic: राजधानी दिल्ली में आयोजित होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (18th BRICS Summit) को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में 11 से 13 सितंबर 2026 के बीच आयोजित होने वाले इस वैश्विक सम्मेलन से पहले दिल्ली पुलिस के यातायात विभाग ने एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। आज 3 सितंबर 2026 को दोपहर 3:00 बजे से रात 8:00 बजे तक VVIP कारकेड रिहर्सल का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान लुटियंस दिल्ली और आसपास के 22 मुख्य डायवर्जन प्वाइंट्स तथा 35 से अधिक सड़कों पर यातायात को नियंत्रित व परिवर्तित किया जाएगा।

delhi traffic advisory BRICS Summit 2026

दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

पुलिस की अपील: मेट्रो का करें उपयोग, समय से पहले निकलें

दिल्ली पुलिस ने आम यात्रियों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे इस अवधि के दौरान सड़कों पर निकलने से पहले अपने सफर की योजना समय रहते बना लें। निजी वाहनों के बजाय दिल्ली मेट्रो जैसी सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करें। यदि निजी वाहन से निकलना बेहद जरूरी हो तो यात्रा में अतिरिक्त समय लेकर चलें और डायवर्जन संकेतों का पालन करें। एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर पास कराया जाएगा।

End of Feed