Brass City: यूपी के इस शहर की अमेरिका और यूरोप में है धूम, जानें वजह

भारत का हर एक शहर आपने आप में खास है, हर एक शहर का अपना एक इतिहास है। उन्हीं में एक दुनियाभर में मशहूर पीतल नगरी भी है। आइए जानें आखिर इस पीतल नगरी की क्या खासियत है।

Brass City: भारत का हर एक शहर अपने आप में कई इतिहास समेटे हुए है। उन्हीं में से एक नाम यूपी के मुरादाबाद का भी है। मुरादाबाद पूरी दुनिया में पीतल नगरी के नाम से मशहूर है। यहां बने पीतल के उत्पाद देशभर में फेमस हैं। इतना ही नहीं यहां के पीतल से बने उत्पाद विदेशों में भी एक्सपोर्ट किए जाते हैं। जी हां, इस शहर के कारोबार का जादू अमेरिका से लेकर यूरोप तक में फैला हुआ है। यहां पीतल पर बने सुंदर नक्काशी इन्हें और ज्यादा खूबसूरत और आकर्षित बना देते हैं।

Brass City

पीतल नगरी

मुरादाबाद में पीतल से बनें तरह-तरह के उत्पाद, सुंदर-सुंदर प्रतिमाएं बहुत ही शानदार होती हैं। ये देखने में जितने खूबसूरत होते हैं, इनकी क्वालिटी भी उतनी ही बेहतरीन होती है। यही वजह कि यह पीतल की नगरी के नाम से जाना जाता है। वहीं इसके आकर्षक उत्पादों की डिमांड बाहर के कई देशों में भी है। तो आइए आज जानते हैं इस शहर के खासियत के बारे में।

End of Feed