बोकारो : चंदनकियारी में करीब 1.22 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा खलिसा नदी पुल निर्माणाधीन अवस्था में ही सवालों के घेरे में आ गया है। पुल अभी पूरी तरह तैयार भी नहीं हुआ था कि भारी बारिश के दौरान एप्रोच रोड का गार्डवाल धंसकर टूट गया। घटना के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
बोकारो के चंदनकियारी में खलिसा नदी पुल गार्डवाल धंसा
निर्माण में गुणवत्ता को लेकर गंभीर आरोप
घाघरी और कालियादाग गांव के पास बन रहे इस पुल को ग्रामीणों के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना माना जा रहा है। लेकिन गार्डवाल के क्षतिग्रस्त होने के बाद स्थानीय लोगों ने निर्माण में गुणवत्ता को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि करोड़ों रुपये की लागत वाली परियोजना का गार्डवाल निर्माण के दौरान ही कैसे धंस गया, इसकी तकनीकी जांच होनी चाहिए।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें - कौन हैं एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र? 40 साल तक वायुसेना में की सेवा अब बने राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO; जानिए उनके बारे में सबकुछ
इंजीनियर पर एक्शन का प्लान ?
ग्रामीणों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने के साथ ही दोषी संवेदक और संबंधित अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही निर्माण कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की भी मांग उठाई गई है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें - 'स्कूल के अंदर शराब की इजाजत...!' नागपुर के सरकारी स्कूलों की हालत पर CJP का चौंकाने वाला दावा
भारी बारिश है या निर्माण कार्य की गुणवत्ता में कोई कमी
हालांकि, गार्डवाल के टूटने की वास्तविक वजह लगातार हुई भारी बारिश है या निर्माण कार्य की गुणवत्ता में कोई कमी, इसका स्पष्ट पता तकनीकी जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल निर्माणाधीन पुल के एप्रोच रोड का गार्डवाल धंसने से परियोजना की गुणवत्ता और प्रशासनिक निगरानी पर सवाल जरूर खड़े हो गए हैं।
