Jharsuguda News: ओडिशा के झारसुगुड़ा में महानदी में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। पत्थर सेनी मंदिर के पास महानदी में नाव पलटने से दो लोगों की डूबकर मौत हो गई। बताया गया है कि नाव में 50 से 60 लोग सवार थे।
सांकेतिक फोटो।
कई लोग लापता
जानकारी के मुताबिक, कुछ लोग लापता बताए जा रहे हैं। मृतकों और लापता व्यक्तियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच कर तलाशी अभियान में जुटा हुआ है। पुलिस टीम के साथ बचाव दल भी पहुच गया है।
मछुआरों ने कई लोगों को बचाया
समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब नाव झारसुगुडा जिले के रेनगली पुलिस थाना के अंतर्गत शारदा घाट पहुंचने वाली थी। उन्होंने बताया कि स्थानीय मछुआरों ने 35 लोगों को बचा लिया और उन्हें किनारे पर ले आए।
सीएम ने अनुग्रह राशि की घोषणा की
अधिकारी ने बताया कि बाद में पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने सात और लोगों को बचाया। उन्होंने बताया कि सात और लोग अब भी लापता हैं और उनकी तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मृतकों के परिजनों के लिए चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है और पांच गोताखोरों को मौके पर भेजा गया है।
