BMC चुनाव को लेकर शिवसेना-भाजपा में हुआ सीट बंटवारा! मुंबई BJP चीफ बोले- 227 में से 207 सीटों पर बनी सहमति

BJP 128 और शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना 79 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। BJP के मुंबई शहर प्रमुख अमित साटम ने कहा कि बात सीटों की नहीं। मायने यह रखता है कि कौन मुंबईकरों को भ्रष्टाचार मुक्त नागरिक प्रशासन दे सकता है। यह गठबंधन हिंदुत्व और मुंबई को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने के लिए है।

Bjp-Shiv Sena Seat Sharing: BJP के मुंबई शहर प्रमुख अमित साटम ने कहा कि सत्ताधारी महायुति ने मुंबई नगर निगम चुनावों के लिए 227 में से 207 सीटों पर सहमति बना ली है, जिसमें BJP 128 और शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना 79 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। BJP और एकनाथ शिंदे की शिवसेना 15 जनवरी को होने वाले महानगरपालिका चुनाव मिलकर लड़ेंगी। महायुति में अजीत पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भी शामिल है।

shinde (1)

शिवसेना-भाजपा में हुआ सीट बंटवारा

साटम ने शनिवार को पत्रकारों से कहा, 'BMC की 207 सीटों पर सहमति बन गई है, जिसमें से BJP 128 और शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना 79 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बाकी 20 सीटों पर बातचीत चल रही है। इन सीटों पर उम्मीदवारों को ध्यान में रखकर फैसला लिया जाएगा।' उन्होंने आगे कहा कि चुनाव रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए BJP और शिवसेना की एक संयुक्त बैठक हुई, जिसमें चुनाव प्रचार के मुद्दे, चुनाव प्रबंधन, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्रियों की संयुक्त रैलियां और समन्वित प्रचार कार्यक्रम शामिल थे।

End of Feed