लखनऊ में बीजेपी नेता की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में सनसनी, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Lucknow Shivam Singh Murder: लखनऊ के विभूति खंड इलाके में भाजपा युवा मोर्चा से जुड़े शिवम सिंह की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि सिगरेट को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया।

Lucknow Shivam Singh Murder: लखनऊ के विभूति खंड इलाके में भाजपा युवा मोर्चा से जुड़े एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अयोध्या निवासी शिवम सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिवम अपने कुछ दोस्तों के साथ लखनऊ आया था। घटना विभूति खंड क्षेत्र में स्थित जलवा क्लब (Lucknow crime) के पास हुई, जहां मामूली विवाद के बाद कुछ लोगों ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत सिगरेट लेने को लेकर हुई थी। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई।

Lucknow Shivam Singh Murder

सिगरेट विवाद में गई भाजपा कार्यकर्ता की जान

राहगीरों ने पुलिस को सूचना

आरोप है कि हमलावरों ने शिवम सिंह को बेरहमी से पीटा और फिर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद शिवम सड़क पर घायल अवस्था में पड़े मिले।वहां से गुजर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शिवम को इलाज के लिए केएनएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर शिवम के भाई सौरभ सिंह, परिवार के अन्य सदस्य और कई दोस्त मौजूद रहे। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था।

End of Feed