हरियाणा निकाय चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी में कुछ जगहों पर कांटे की टक्कर जरूर दिखाई दी, लेकिन इसके बावजूद बीजेपी इन चुनावों में बड़ी जीत हासिल करने में कामयाब रही। हरियाणा में 7 स्थानीय निकायों के चुनाव में से 6 बीजेपी ने जीते हैं। कुल 150 वार्डों पर चुनाव हुए थे। 6 पर उपचुनाव हुआ, 144 वॉर्डों पर मुख्य चुनाव हुआ था। अंबाला नगर निगम में मेयर पद पर बीजेपी की अक्षिता सैनी ने जीत हासिल की। यहां कुल वॉर्ड - 20 हैं। इनमें से 16 वार्ड बीजेपी 3 वार्ड कांग्रेस और 1 वार्ड पर निर्दलीय ने जीत हासिल की। सोनीपत नगर निगम में बीजेपी के राजीव जैन विजयी हुए। यहां कुल 22 वॉर्ड हैं इनमें से बीजेपी ने 17 और कांग्रेस ने 5 वार्ड जीते हैं।
पंचकूला नगर निगम में बीजेपी के श्यामलाल बंसल मेयर पद का चुनाव जीते हैं। यहां कुल 20 वॉर्ड हैं इनमें से 17-बीजेपी,1-कांग्रेस और वार्डों में 2-निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं।
उकलाना नगर पालिका में चेयरमैन - कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार जीता है। यहां 16 वार्डों में सभी निर्दलीय चुनाव जीते हैं। रेवाड़ी नगर परिषद में भी बीजेपी का उम्मीदवार चेयरमैन चुनाव जीता है। यहां कुल 32 वॉर्ड हैं इन से 11-बीजेपी,19-निर्दलीय, कांग्रेस - 2 वार्डों में विजयी रही।
धारुहेड़ा नगर पालिका चुनाव में भी बीजेपी ने चेयरमैन पद पर कब्जा जमाया। यहां कुल 18 वॉर्ड हैं। यहां किसी पार्टी ने सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ा। इसलिए सभी वार्डों में निर्दलीय चुनाव जीते। सांपला नगर पालिका में भी बीजेपी का उम्मीदवार चेयरमैन पद का चुनाव जीता यहां कुल 16 वॉर्ड हैं इनमें से बीजेपी - 6 और निर्दलीय 10 वार्डों में चुनाव जीते।
हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत को लेकर सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आम जनता का विश्वास केंद्र और हरियाणा सरकार पर बढ़ा है इसलिए आज का निकाय चुनावों का परिणाम उसी विश्वास का प्रतीक है। आज हरियाणा में तीनों मेयर पार्टी के उम्मीदवार बनने जा रहे हैं। रेवाड़ी, सांपला और धारूहेड़ा में भी हमको बड़े मार्जिन से जीत मिली है। विपक्ष के ऊपर अब जनता को विश्वास नहीं रहा, वो केवल झूठ की राजनीति करते हैं विपक्ष बताए कि उन्होंने महिलाओं को आरक्षण क्यों नहीं लेने दिया। किसानों के लिए भी विपक्ष ने कुछ नहीं किया। पूरे विश्व में भारत का सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बढ़ा है, इसलिए ये नतीजे आए हैं।
