बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल: नितिन नवीन ने नियुक्त किए 4 नए प्रदेश अध्यक्ष; दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और त्रिपुरा में मिली नई कमान

Bharatiya Janata Party New Team List: नितिन नवीन ने पार्टी संगठन में बड़ा विस्तार और बदलाव करते हुए चार राज्यों के नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है।

BJP Appoints New State Presidents: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी संगठन में बड़ा विस्तार और बदलाव करते हुए चार राज्यों के नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। पार्टी द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और त्रिपुरा में संगठन की कमान अब नए चेहरों के हाथों में सौंपी गई है। आगामी राजनीतिक चुनौतियों और सांगठनिक मजबूती को ध्यान में रखकर ये नियुक्तियां बेहद अहम मानी जा रही हैं।

बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल: नितिन नवीन ने नियुक्त किए 4 नए प्रदेश अध्यक्ष; दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और त्रिपुरा में मिली नई कमान

बीजेपी संगठन में बड़ा फेरबदल: नितिन नवीन ने नियुक्त किए 4 नए प्रदेश अध्यक्ष; दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और त्रिपुरा में मिली नई कमान

1. दिल्ली प्रदेश: केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को मिली कमान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संगठन को नई धार देने के लिए बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा पर भरोसा जताया है। उन्हें भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हर्ष मल्होत्रा के प्रशासनिक अनुभव और दिल्ली की राजनीति पर उनकी मजबूत पकड़ को देखते हुए उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

End of Feed