मॉर्निंग वॉक के दौरान BJP विधायक का मोबाइल फोन छीना, बस 8 घंटे में केस सॉल्व, रायपुर का मामला

Mobile Phone Snatched:रायपुर में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक से मोबाइल फोन छीनने के आरोपी युवक को पुलिस ने आठ घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक से मोबाइल फोन छीनने के आरोपी युवक को पुलिस ने आठ घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह की सैर के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार 19 वर्षीय एक युवक ने कथित तौर पर भाजपा विधायक और विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धरमलाल कौशिक का मोबाइल फोन छीन लिया था।

MOBILE SNACHED

प्रतीकात्मक फोटो

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान मणिकांत ध्रुव के रूप में हुई है। घटना के आठ घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया गया और चोरी किया गया मोबाइल फोन, साथ ही अपराध में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई।

End of Feed