Jabalpur News: लाइसेंसी बंदूक बनी जानलेवा! भाजपा नेता संगीता रजक की गोली लगने से मौत

जबलपुर में भाजपा की पूर्व पार्षद प्रत्याशी संगीता रजक की अपनी ही लाइसेंसी बंदूक से गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार देर रात घर के बाहर विवाद के दौरान वह बंदूक लेकर बाहर जा रही थीं, तभी गलती से ट्रिगर दब गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर से भाजपा की एक स्थानीय नेता की मौत का हैरतअंगेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार भाजपा की पूर्व पार्षद प्रत्याशी संगीता रजक की अपनी ही लाइसेंसी बंदूक से कथित तौर पर गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार देर रात घर के बाहर चल रहे विवाद के दौरान वह बंदूक लेकर बाहर जा रही थीं, तभी अचानक ट्रिगर दबने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Crime

(सांकेतिक फोटो)

सुरक्षा के लिए रखी बंदूक बनी हादसे की वजह

पुलिस के मुताबिक यह घटना रांझी थाना क्षेत्र के पुराने शोभापुर में शनिवार रात करीब एक बजे हुई। रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने ’पीटीआई’ से बातचीत में कहा कि भाजपा की पूर्व पार्षद प्रत्याशी संगीता रजक की गोली लगने से एक निजी अस्पताल में मौत की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं। उन्होंने परिजनों के हवाले से बताया कि शनिवार रात एक बजे उनके घर के बाहर कुछ विवाद हो रहा था और इस सिलसिले में उनके पति और देवर वहां गए हुए थे। उन्होंने कहा कि संगीता रजक घर में रखी लाइसेंसी बंदूक उन्हें देने निकली थीं और इसी दौरान उसका ट्रिगर दबा गया और गोली उनके पेट में जा लगी।

End of Feed