Jaipur News: नगर निगम चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, 8 मुस्लिम उम्मीदवारों को दिया टिकट

Jaipur News: जयपुर नगर निगम चुनाव में भाजपा ने 8 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट देकर नया सियासी दांव चला है। सबसे ज्यादा चर्चा वार्ड नंबर 19 की हो रही है, जहां से भाजपा ने सामान्य सीट पर मुस्लिम उम्मीदवार को मैदान में उतारा है।

Jaipur News: जयपुर नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट देकर सियासी समीकरणों को लेकर चर्चा तेज कर दी है। पार्टी ने इस बार 1-2 नहीं बल्कि 8 मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा वार्ड 19 की हो रही है, जहां सामान्य श्रेणी की सीट से भाजपा ने मुस्लिम उम्मीदवार शहनवाज अंसारी पर भरोसा जताया है। पार्टी के इस फैसले को जयपुर के स्थानीय सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

Jaipur civic polls BJP.

जयपुर निगम चुनाव में भाजपा का मुस्लिम उम्मीदवारों पर बड़ा दांव

भाजपा ने इन मुस्लिम चेहरों पर जताया भरोसा

भाजपा ने मुस्लिम बहुल और कांग्रेस के प्रभाव वाले इलाकों में स्थानीय चेहरों को मौका दिया है। पार्टी की तरफ से मैदान में उतारे गए आठ मुस्लिम उम्मीदवारों में वार्ड 19 से शहनवाज अंसारी, वार्ड 109 से जाकिर खान कायमखानी, वार्ड 113 से फरीदुद्दीन 'जैकी', वार्ड 117 से शब्बो जहां, वार्ड 128 से माजिद पठान, वार्ड 136 से मिजाना मिर्जा, वार्ड 137 से रहीस मंसूरी और वार्ड 146 से अफसाना शामिल हैं।

End of Feed