Bird Flu: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में बर्ड फ्लू से पालतू बिल्लियों की मौत से हड़कंप मच गया। छिंदवाड़ा में बर्ड फ्लू से अब तक 80 से ज्यादा बिल्लियों की मौत हो गई है। जिसके बाद बर्ड फ्लू को लेकर छिंदवाड़ा जिले में अलर्ट जारी किया गया है और प्रशासन सतर्क है। एकाएक बिल्लियों के सैंपल एकत्रित किए जा रहे हैं और पुणे की लैब में उनकी टेस्टिंग हो रही है।
बिल्लियों की मौत
जांच में जुटा प्रशासन
जबलपुर संभाग के क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ संजय मिश्रा ने बताया कि महाराष्ट्र की सीमा होने के चलते छिंदवाड़ा में बर्ड फ्लू फैल रहा है। छिंदवाड़ा में दो दिनों में 80 से ज्यादा बिल्लियों की मौत होने से प्रशासन सजग हुआ और जब मामले की जांच की गई तो पता चला पोल्ट्री फॉर्म में जिन पक्षियों की मौत हुई थी उन्हें खुली जगहों पर फेंका गया था जिन्हें बिल्लियों ने खाया और उनकी मौत हो गई। जिसके तत्कात बाद प्रशासन ने मांस बेचने वाली दुकानों पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। पुणे की लैब को जानकारी दी गई और लगभग 100 बिल्लियों के सैंपल एकत्रित किए गए।
'इंसानों में नहीं हुई वायरस की एंट्री'
उन्होंने बताया कि बिल्लियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है और प्रशासन सजग है। कलेक्टर साहब मामले को मॉनिटर कर रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी व्यक्ति में इस तरह के संक्रमण का कोई मामला नहीं आया है। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने मांस बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है और बिल्लियों के रैंडम सैंपल लिए गए हैं।
