शहर

देश में पहली बार पालतू बिल्लियों में 'बर्ड फ्लू', छिंदवाड़ा में अब तक 80 से ज्यादा की मौत

Bird Flu: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में बर्ड फ्लू से पालतू बिल्लियों की मौत से हड़कंप मच गया। छिंदवाड़ा में बर्ड फ्लू से अब तक 80 से ज्यादा बिल्लियों की मौत हो गई है। जबलपुर संभाग के क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ संजय मिश्रा ने बताया कि प्रशासन ने मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया है। पुणे की लैब को जानकारी दी गई और लगभग 100 बिल्लियों के सैंपल एकत्रित किए गए।

Image

बिल्लियों की मौत

Photo : iStock

Bird Flu: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में बर्ड फ्लू से पालतू बिल्लियों की मौत से हड़कंप मच गया। छिंदवाड़ा में बर्ड फ्लू से अब तक 80 से ज्यादा बिल्लियों की मौत हो गई है। जिसके बाद बर्ड फ्लू को लेकर छिंदवाड़ा जिले में अलर्ट जारी किया गया है और प्रशासन सतर्क है। एकाएक बिल्लियों के सैंपल एकत्रित किए जा रहे हैं और पुणे की लैब में उनकी टेस्टिंग हो रही है।

जांच में जुटा प्रशासन

जबलपुर संभाग के क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ संजय मिश्रा ने बताया कि महाराष्ट्र की सीमा होने के चलते छिंदवाड़ा में बर्ड फ्लू फैल रहा है। छिंदवाड़ा में दो दिनों में 80 से ज्यादा बिल्लियों की मौत होने से प्रशासन सजग हुआ और जब मामले की जांच की गई तो पता चला पोल्ट्री फॉर्म में जिन पक्षियों की मौत हुई थी उन्हें खुली जगहों पर फेंका गया था जिन्हें बिल्लियों ने खाया और उनकी मौत हो गई। जिसके तत्कात बाद प्रशासन ने मांस बेचने वाली दुकानों पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। पुणे की लैब को जानकारी दी गई और लगभग 100 बिल्लियों के सैंपल एकत्रित किए गए।

'इंसानों में नहीं हुई वायरस की एंट्री'

उन्होंने बताया कि बिल्लियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है और प्रशासन सजग है। कलेक्टर साहब मामले को मॉनिटर कर रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी व्यक्ति में इस तरह के संक्रमण का कोई मामला नहीं आया है। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने मांस बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है और बिल्लियों के रैंडम सैंपल लिए गए हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article