Bihar Weather: बिहार में ठंड और कोहरे का डबल अटैक, शीतलहर और कोल्ड डे का 22 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 29-December-2025 पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में सर्दी ने अपना तीखा रूप दिखाना शुरू कर दिया है। ठंडी पछुआ हवाओं और घने कोहरे के कारण राजधानी पटना सहित कई जिलों में दिनभर ठिठुरन बनी हुई है। मौसम विभाग ने हालात को देखते हुए कोल्ड डे और घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं बिहार के मौसम का हाल।

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 29-December-2025: बिहार में सर्दी का असर लगातार तीखा होता जा रहा है। ठंडी पछुआ हवाओं और घने कोहरे ने प्रदेश को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। राजधानी पटना समेत अधिकांश जिलों में दिनभर ठिठुरन बनी रही, जबकि धूप की मौजूदगी न के बराबर रही। मौसम विभाग ने हालात को देखते हुए कई जिलों में कोल्ड डे और घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

bihar weather today

बिहार में बढ़ी ठंड

पटना समेत कई जिलों में दिनभर ठंड का कहर

रविवार को पटना में सुबह घना कोहरा और बादल छाए रहे। दोपहर के समय थोड़ी देर के लिए धूप जरूर निकली, लेकिन उसमें गर्माहट नहीं थी। कुछ ही समय में बादल फिर छा गए और पूरे दिन ठंड का असर बना रहा। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में 11 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही सर्द पछुआ हवा ने कनकनी बढ़ा दी।

End of Feed