Patna News : मंदिर के अंदर भाई ने काट दिया मासूम का गला, माता को चढ़ाया सिर; हत्या से दहला गांव

बिहार के पटना एक गांव में सनकी बड़े भाई ने धारदार हथियार से अपने सगे डेढ़ साल के छोटे भाई की गर्दन काटकर उसका सिर मंदिर में चढ़ा दिया।

पटना : रानीतालाब थाना क्षेत्र के जीतन छपरा गांव में शनिवार की सुबह करीब 10 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक 21 वर्षीय युवक ने अपने डेढ़ साल के मासूम भाई को मंदिर में ले जाकर धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दिया है। कहा जा रहा है कि कटे सिर को उसने माता के मंदिर में चढ़ाया और फिर उसे गमछे में बांधकर घर ले गया। वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही रानीतालाब थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्गा मंदिर को सील कर दिया। फिलहाल, फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी है।

Brother Killed Brother in Patna

पटना में मासूम की गर्दन काट मंदिर में चढ़ाया सिर

ग्रामीणों के अनुसार, रंजू यादव का 21 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार शनिवार की सुबह अपने डेढ़ साल के छोटे भाई मनीष कुमार को खेलने के बहाने दुर्गा मंदिर में ले गया, और वहीं धारदार हथियार से उसका गला काट दिया। इसके बाद शव को गमछे में लपेटकर घर ले आया। मासूम का शव देखते ही घर की महिलाओं में चीख-पुकार मच गई। रोने-बिलखने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण जुट गए। घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर और आरोपी के घर के बाहर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

End of Feed