लालू-राबड़ी के बाद तेजस्वी यादव ने भी लौटाई सुरक्षा, आवास से सुरक्षाकर्मियों को भेजा वापस; गिरिराज सिंह और पप्पू यादव की आई प्रतिक्रिया

Tejashwi Yadav Return Security: बिहार में लालू प्रसाद यादव और पूर्व सीएम राबड़ी देवी की 'जेड-प्लस' सुरक्षा में कटौती किए जाने से नाराज होकर लालू परिवार ने सरकारी सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया है। माता-पिता की सुरक्षा घटने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी अपनी 'वाई-प्लस' सुरक्षा छोड़ दी है।

Tejashwi Yadav Return Security: बिहार की सियासत में इन दिनों नेताओं की 'सुरक्षा' को लेकर घमासान मचा हुआ है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav Security Cut) और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi Z Plus Security) की सुरक्षा में कटौती के बाद अब उनके बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी अपनी सरकारी सुरक्षा लौटा दी है। बताया जा रहा है कि लालू परिवार सुरक्षा घटाए जाने के सरकार के फैसले से काफी नाराज है। इस कदम के बाद तेजस्वी यादव ने अपने 1 पोलो रोड स्थित सरकारी आवास पर तैनात सभी सुरक्षाकर्मियों को वापस भेज दिया है।

Tejashwi Yadav Return Security

जेड-प्लस' सुरक्षा में कटौती से भड़का लालू परिवार

तेजस्वी का कहना है कि उन्हें 'वाई प्लस' (Y+) श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है, लेकिन जब तक राज्य पुलिस की तरफ से आधिकारिक आदेश जारी नहीं होता, तब तक वे सुरक्षा नहीं लेंगे। इससे पहले शुक्रवार को बिहार सरकार ने लालू यादव और राबड़ी देवी की 'जेड प्लस' (Z+) सुरक्षा को घटा दिया था। इस फैसले से नाराज होकर लालू यादव ने ऐलान किया कि वे अब बिना सुरक्षा के ही रहेंगे और उन्होंने राबड़ी आवास से सभी सुरक्षाकर्मियों को हटा दिया।

End of Feed