Bihar News: नवादा के 'लाल' चंदन यादव को नम आंखों से दी गई विदाई, पुंछ आतंकी हमले में हुए थे शहीद

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 26, 2023, 11:15 AM IST

Bihar News: चंदन का पार्थिव शरीर विशेष विमान से दोपहर करीब डेढ़ बजे गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाया गया, जहां उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। हवाईअड्डे पर पुष्पांजलि समारोह के बाद पार्थिव शरीर को सेना के काफिले द्वारा नवादा के नारोमुरार गांव ले जाया गया।

Bihar News: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवादियों से लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिक चंदन कुमार के पार्थिव शरीर का उनके पैतृक स्थान बिहार के नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना अंतर्गत नारोमुरार गांव में मंगलवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।

​bihar news, bihar chandan yadav funeral, jammu kashmir poonch attack, poonch attack, jammu kashmir terrorist attack, bihar latest news, bihar news today

चंदन यादव को दी गई विदाई।

नारोमुरार गांव के निवासियों ने चंदन कुमार को अश्रुपूर्ण विदाई दी। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। शहीद का पार्थिव शरीर सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे उनके गांव पहुंचा। चंदन के निधन की खबर मिलने के बाद से ही उनके माता-पिता, पत्नी सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल था। जयंती देवी और मौलेश्वर सिंह के दूसरे बेटे चंदन का 18 माह पहले ही विवाह हुआ था। वह परिवार में कमाने वाले एकमात्र सदस्य थे।

End of Feed