अररिया में खौफनाक कत्ल! सत्तू वाले ने ऑटो ड्राइवर की बीच सड़क काट दी गर्दन; फिर भीड़ ने आरोपी के साथ जो किया...

Crime In Araria: अररिया जिले के फारबिसगंज में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, सत्तू बेच रहे एक युवक और ऑटो चालक के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया, जिसके बाद सत्तू विक्रेता ने चाकू से हमला कर ऑटो चालक की हत्या कर दी। गुस्साए सत्तू विक्रेता ने अचानक चाकू निकालकर ऑटो चालक पर हमला बोल दिया और उसकी गर्दन से धड़ अलग कर दिया।

Crime In Araria: अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मार्केटिंग यार्ड गेट नंबर 2 के करीब गुरुवार सुबह एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। सत्तू बेच रहे एक युवक ने ऑटो चालक पर चाकू से हमला कर उसकी गर्दन काट दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। दोनों ही मौतें बेहद क्रूर तरीके से हुई हैं, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Bihar Crime

अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र में हुई दो लोगों की हत्या।

क्या है पूरा मामला?

घटना की जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे मार्केटिंग यार्ड गेट नंबर 2 पर सत्तू बेच रहे युवक से ऑटो चालक ने कुछ कहा, जिसे लेकर दोनों के बीच तीखा विवाद हो गया। गुस्साए सत्तू विक्रेता ने अचानक चाकू निकालकर ऑटो चालक पर हमला बोल दिया और उसकी गर्दन से धड़ अलग कर दिया। मृतक की पहचान जोगबनी थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 निवासी मोहम्मद मोइनुद्दीन के 36 वर्षीय पुत्र मो. नबी हुसैन के रूप में हुई है।

End of Feed