बिहार में आसमानी आफत का कहर, तीन जिलों में वज्रपात से 9 मौतें; मृतकों के परिवारों को मिलेंगे 4-4 लाख रुपये

बिहार में खराब मौसम के बीच वज्रपात ने तीन जिलों में कहर बरपाया, जिससे अलग-अलग घटनाओं में 9 लोगों की जान चली गई। बांका में पांच, लखीसराय में तीन और पटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। हादसों पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

Bihar News: बिहार के तीन जिलों में खराब मौसम के बीच वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में 9 लोगों की मौत हो गई। बांका, लखीसराय और पटना में हुई इन घटनाओं पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर वज्रपात से जान गंवाने वाले सभी लोगों के आश्रितों को तत्काल चार-चार लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान देने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया है।

CM Samrat Chaudhary

वज्रपात से 9 मौतें के बाद CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख

बाकां में 5, लखीसराय में 3 और पटना में 1 की मौत

सरकार की ओर से प्रभावित परिवारों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बांका जिले में वज्रपात से पांच लोगों की मौत हुई है। वहीं लखीसराय में तीन और पटना में एक व्यक्ति की जान चली गई। अचानक हुई इन घटनाओं से संबंधित इलाकों में शोक का माहौल है। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन ने भी स्थिति पर नजर बनाए रखी है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

End of Feed