बिहार का मौसम (8 April 2026) Bihar Weather Today: बिहार में आज खतरनाक मौसम! ठनका, ओलों और आंधी से सावधान, 38 जिलों में IMD का अलर्ट

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 8 April 2026: बिहार में आज सभी जिलों में मौसम बिगड़ा रहने की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश होने की संभावना है।

बिहार में आज का मौसम (8 April 2026): बिहार में आज सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बक्सर, नालंदा, सुपौल समेत कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। पटना में आज तड़के हल्की बारिश भी देखने को मिली। जहानाबाद में भी सुबह बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया है। साथ ही सर्द हवाएं भी चल रही हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान भी कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। जिससे यहां का मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने आज पूरे दिन मौसम का मूड बिगड़ने रहने की संभावना जताई है।

Bihar Weather Today- AI

बिहार के सभी जिलों में आज बारिश का अलर्ट (AI Image)

बिहार में 8 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम (Bihar Weather Today)

बिहार में आज सभी 38 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें तेज आंधी के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही ठनका गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। बिहार के 26 जिलों में आज येलो अलर्ट है। इन जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। साथ ही गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती है। जिसकी रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है।

End of Feed