Bihar Weather Today बिहार में आज का मौसम (21 Apr 2026): बिहार में आज यानी मंगलवार 21 अप्रैल को मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार समूचे बिहार के ज्यादातर इलाकों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि, कल यानी बुधवार 22 अप्रैल से मौसम स्थिर बना रहेगा और फिर 23 अप्रैल को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
बिहार में आज गर्मी बढ़ने की आशंका
तेज आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग ने गुरुवार 23 अप्रैल के लिए खास चेतावनी जारी की है। गुरुवार के दिन बिहार में तेज आंधी (Thundersquall) आने की संभावना है, जिसमें हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। झोंकों के दौरान हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी जा सकती है, जिससे पेड़ों और कमजोर बिल्डिंगों आदि नुकसान होने की आशंका है।
ये भी पढ़ें - दिल्ली का मौसम (21 Apr 2026) Delhi Weather Today: झुलसा देगी तेज धूप, Heatwave से जीना होगा मुहाल
तापमान में बदलाव की संभावना
कल यानी बुधवार 22 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन उमस और अस्थिर मौसम लोगों को परेशान कर सकता है। हालांकि, इस बीच 23 अप्रैल को तेज आंधी की भी संभावना है।
सावधानी और सुरक्षा सलाह
तेज आंधी के दौरान लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है। पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर ढांचों से दूरी बनाए रखना जरूरी है। साथ ही खुले मैदानों में बिजली गिरने के खतरे को देखते हुए सतर्क रहने की आवश्यकता है।
बिहार में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाने लगी है। दिन के समय तेज धूप के चलते लोगों का बाहर निकलना मुहाल होगा। सलाह दी जाती है कि दोपहर के समय अगर जरूरी काम न हो तो बाहर न निकले। खूब पानी पिएं और अपने को हाइड्रेटेड रखें।
