बिहार का मौसम (20 Feb 2026) Bihar Weather Today: बिहार में अजब-गजब मौसम, दिन में पसीना, पर रात में अब भी कंबल का सहारा

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 20 Feb 2026: बिहार में सुबह-शाम हल्की ठंड और दिन में तेज धूप निकल रही है। मौसम की इस अजब गजब चाल के कारण लोगों को कंबल और पंखे दोनों का सहारा लेना पड़ रहा है। आइए जानते हैं कि आज बिहार का मौसम कैसा रहेगा।

बिहार में आज का मौसम (20 Feb 2026): बिहार में अजब-गजब मौसम चल रहा है। दिन में इस कदर तेज धूप निकल रही है कि लोगों के अभी से पसीने छूटने लगे हैं, तो वहीं रात होते-होते तापमान लुढ़कने से मौसम ठंडा हो जा रहा है। जिससे लोगों को कंबल का सहारा लेना पड़ रहा है। प्रदेश में सुबह और रात के समय ऐसा ही आलम देखने को मिल रहा है, जहां लोगों को कंबल ओढ़ने के साथ पंखे का भी सहारा लेना पड़ रहा है। बिहार में फरवरी खत्म होने से पहले ही तापमान 30 डिग्री के ऊपर पहुंच चुका है। गुरुवार को प्रदेश में सबसे गर्म जिला मोतिहारी रहा, जहां का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

bihar weather.

आज बिहार का मौसम

आज बिहार का मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। कहीं भी बारिश होने या बादल छाने की कोई संभावना नहीं है। दिन में तेज धूप भी खिली रहेगी। जिससे गर्मी का एहसास हो सकता है। प्रदेश में आज अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 12 से 16 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने की संभावना है।

End of Feed