बिहार का मौसम (04 March 2026) Bihar Weather Today: बिहार में होली पर धूप करेगी परेशान, मार्च में ही अप्रैल-मई जैसी गर्मी का एहसास!

बिहार का मौसम (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 04 March 2026: बिहार में होली के बाद गर्मी बढ़ने की संभावना है। फिलहाल आज होली के दिन यहां कैसा मौसम रहेगा, आज बादल छाए रहेंगे या कड़क धूप निकलेगी, आइए जानते हैं।

बिहार में आज का मौसम (04 March 2026): बिहार समेत देश के कई हिस्सों में गर्मी तेजी से पैर पसार रही है। होली से पहले ही इस बार तेज गर्मी पड़ने लगी है। दिन में चिलचिलाती धूप निकल रही है और तापमान भी 34 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। मंगलवार को बिहार में सबसे गर्म जिला बांका रहा, जहां का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आज होली का पर्व बिहार समेत देशभर में लोग धूम-धाम से मना रहे हैं। ऐसे में लोगों को यह रंगों का त्योहार आज भी चिलचिलाती धूप में मनाना पड़ेगा या मौसम कुछ मेहरबान होगा, आइए जानते हैं।

Bihar weather.

बिहार में मौसम का हाल

बिहार में आज मौसम का हाल

बिहार में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आज सुबह से ही धूप खिली रहेगी। मौसम साफ रहने के कारण दिन चढ़ने पर धूप भी तीखी हो जाएगी। जिससे खुले में होली खेलने पर गर्मी परेशान कर सकती है। बिहार में आज अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 14 से 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने की संभावना है।

End of Feed