शहर

दिल्ली का मौसम (04 March 2026) Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में होली पर चलेंगी तेज हवाएं, इस दिन से जोर पकड़ेगी गर्मी

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 04 March 2026: दिल्ली-एनसीआर में होली के दिन मौसम कैसा रहने वाला है, क्या धूप की तपिश के बीच रंगों का त्योहार मनाया जाएगा या फिर मौसम करवट बदलेगा, आइए जानें क्या कहता है मौसम विभाग।

Image

आज दिल्ली का मौसम

Photo : Times Now Digital

दिल्ली में आज का मौसम (04 March 2026): दिल्ली-एनसीआर में इस बार होली से पहले ही गर्मी की दस्तक हो चुकी है। दिन में धूप की तल्खी भी लगातार बढ़ रही है। जिससे तापमान में भी बढ़ोत्तरी जारी है। इस बीच तेज हवाओं का दौर भी जारी है। जिसके कारण धूप का प्रभाव थोड़ा कम महूसस हो रहा है, हालांकि ये हवाएं बढ़ती गर्मी को रोकने में अधिक प्रभावी नहीं होंगी। मौसम विभाग ने होली के बाद गर्मी बढ़ने की संभावना जताई है। आइए जानते हैं कि होली के दिन आज दिल्ली-एनसीआर में कैसा मौसम रहेगा?

आज दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और दिन में तेज धूप भी खिली रहेगी। इस दौरान 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। आने वाले दिनों में हवाओं की रफ्तार कम हो जाएगी। ऐसे में दिन के साथ-साथ रात का पारा भी ऊपर चढ़ेगा। जिससे लोगों को पंखे या एयर कंडीशनर के बिना राहत मिलना मुश्किल हो सकता है।

दिल्ली में होली के बाद बढ़ेगी गर्मी

आईएमडी ने इस पूरे सप्ताह राजधानी में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई है। इस अवधि में बारिश या बादलों का कोई अनुमान नहीं जताया गया है, जिससे इस बार होली का त्योहार सूखे और गर्म मौसम के बीच मनाया जाएगा। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। इस सप्ताह दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री के बीच बना रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो सकता है।

दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे दिन मौसम साफ बना रहा। साथ ही तेज हवाएं भी चलती रहीं। जिनकी रफ्तार 37 किमी प्रति घंटे तक दर्ज हुई। दिन में तेज धूप भी खिली रही, लेकिन हवाओं के कारण इसका प्रभाव कम रहा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article