बिहार में आज का मौसम (02 March 2026): बिहार में गर्मी की दस्तक हो गई है। दिन में सर्दी का प्रभाव पूरी तरह से खत्म हो गया है। वहीं रात में भी अब धीरे-धीरे ठंडक कम होती जा रही है। प्रदेश में दिन के समय तेज धूप निकलने लगी है। जिससे पसीने छुड़ाने वाली गर्मी अभी से पड़ने लगी है। बिहार में अधिकतम तापमान 34 डिग्री के करीब पहुंचने वाला है। रविवार को सबसे गर्म जिला मोतिहारी रहा, यहां का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज बिहार का मौसम
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम साफ रहने के कारण सुबह से ही धूप खिली रहेगी। दिन चढ़ने के साथ ही धूप की तपिश भी बढ़ जाएगी। जिससे दिन में गर्मी परेशान कर सकती है। प्रदेश में आज अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 14 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज होने की संभावना है।
बिहार में अगले 7 दिन मौसम का हाल
बिहार में अगले 7 दिनों तक मौसम साफ ही बने रहने का पूर्वानुमान है। फिलहाल प्रदेश में कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है। जिसके चलते मौसम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में मौसम साफ ही बना रहेगा। जिसके कारण तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। अगले 4 दिनों राज्य के अनेक हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। जिसके बाद अगले 3 दिन तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है।
आईएमडी के अनुसार बिहार में पिछले 24 घंटे में अधिकांश जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार दर्ज हुआ। इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान मोतिहारी में 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जिसके बाद कैमूर में 33.5 डिग्री सेल्सियस दिन का पारा रहा। वहीं प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान भागलपुर के सबौर में रहा। यहां न्यूनतम पाार 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे अधिक न्यूनतम तापमान कटिहार में 19.4 रहा। बिहार की राजधानी पटना में रविवार को न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री और अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
