बिहार में अवैध DJ पर गिरी गाज, 15 दिनों के भीतर हो जाएंगे बैन

बिहार में नीतीश सरकार अवैध डीजे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने जा रही है। 15 दिनों के भीतर बिना अनुमति वाले डीजे ट्रक को पूरी तरह से बैन कर दिया जाएगा।

बिहार में अब बिना अनुमति डीजे (DJ) बजाना भारी पड़ सकता है। राज्य सरकार ने अनियंत्रित डीजे और उससे होने वाले तेज शोर पर लगाम कसने का फैसला किया है। गुरुवार को विधान परिषद में सरकार की ओर से घोषणा की गई कि अगले 15 दिनों के भीतर अवैध रूप से बजने वाले डीजे पर पूर्णतः रोक लगा दी जाएगी।

End of Feed