बिहार में अमीरों से CM सम्राट चौधरी की खास अपील, कहा- छोड़ दें 125 यूनिट मुफ्त बिजली

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अमीरों और आयकरदाताओं से 125 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ स्वेच्छा से छोड़ने की अपील की है। जानें, सरकार हर साल बिजली सब्सिडी पर कितना खर्च करती है।

बिहार (Bihar) में 125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बड़ी अपील की है। उन्होंने राज्य के आर्थिक रूप से संपन्न परिवारों और आयकर देने वाले लोगों से स्वेच्छा से मुफ्त बिजली का लाभ छोड़ने की अपील की है। मुख्यमंत्री का कहना है कि अगर ऐसे लोग इस सुविधा का लाभ लेना बंद कर दें, तो सरकार उस पैसे का इस्तेमाल बिहार के विकास के दूसरे कामों में कर सकती है। रविवार को पटना में आयोजित दो दिवसीय पाटलिपुत्र राष्ट्रीय युवा संसद-2.0 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि जो लोग आर्थिक रूप से मजबूत हैं और आयकर देते हैं, उन्हें खुद आगे आकर 125 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा छोड़ देनी चाहिए।

Bihar Chief Minister Samrat Chaudhary (Photo_ANI).

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Photo_ANI)

हर साल 23 हजार करोड़ रुपये खर्च कर रही सरकार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने बताया कि बिहार सरकार हर साल बिजली सब्सिडी पर करीब 23,000 करोड़ रुपये खर्च करती है। इस योजना के तहत राज्य के अलग-अलग आर्थिक वर्गों के उपभोक्ताओं को हर महीने 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाती है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से प्रति परिवार इस सुविधा पर सालाना करीब 8,000 से 10,000 रुपये तक खर्च किए जाते हैं। ऐसे में संपन्न परिवार अगर मुफ्त बिजली का लाभ छोड़ दें, तो सरकार पर सब्सिडी का बोझ कम हो सकता है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे केवल अपने फायदे के बारे में न सोचें, बल्कि राज्य के विकास में भी अपना योगदान दें। हालांकि, यह अपील स्वेच्छा से मुफ्त बिजली का लाभ छोड़ने के लिए की गई है।

End of Feed