Bihar Budget 2026-27 : 3.47 लाख करोड़ रुपये से संवरेगा बिहार, किस सेक्टर को क्या मिला? आ गया लेखा-जोखा

Bihar Budget 2026-27 नितीश कुमार सरकार ने बिहार विधानसभा में 3.47 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। सरकार का दावा है कि सभी सेक्टर का बखूबी ख्याल रखा गया है, जिसमें महिला, किसान, युवा, सड़कें, एयर कनेक्टिविटी हो या रेलवे हो - बिहार सरकार ने इस बजट में महत्वपूर्ण आवंटन किए हैं।

Bihar Budget 2026-27 : बिहार में नीतीश कुमार सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में 3.47 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। सरकार ने कहा कि इस बार का बजट "ज्ञान, विज्ञान और अरमान" पर केंद्रित है। बजट पेश करते हुए राज्य के वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 के बजट का आकार 2025-26 के 3.17 लाख करोड़ रुपये की तुलना में उल्लेखनीय रूप से अधिक है। राज्य सरकार को 2026–27 में अपने कर राजस्व से लगभग 65,800 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। राज्य सरकार के नारे "न्याय के साथ विकास" के अनुरूप सामाजिक कल्याण योजनाओं के लिए 7,724 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

Bihar Budget 2026

बिहार बजट 2026-27

वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट ईमान, ज्ञान, विज्ञान, अरमान और सम्मान पर विशेष ध्यान देते हुए तैयार किया गया है। यादव ने बहुचर्चित मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का भी उल्लेख किया, जिसे पिछले वर्ष नवंबर में हुए विधानसभा चुनावों से पहले लागू किया गया था। इसे सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ( राजग) के पक्ष में निर्णायक माना जा रहा है। 1.56 करोड़ महिलाओं के खातों में 10,000 रुपये की राशि हस्तांतरित की गई। जिन्होंने इस राशि का उपयोग व्यवसाय शुरू करने में किया होगा, उन्हें जल्द ही अतिरिक्त दो लाख रुपये दिए जाएंगे।

End of Feed